{"_id":"6a4bd83acec83c725206357f","slug":"stoppages-have-not-been-constructed-for-city-e-buses-noida-news-c-23-1-lko1064-99446-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिटी ई-बसों के लिए नहीं बने स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिटी ई-बसों के लिए नहीं बने स्टॉपेज
विज्ञापन
सिटी ई-बसों के लिए नहीं बने स्टॉपेज
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर में चार से पांच रूटों पर सिटी ई-बसों का संचालन तो शुरू हो गया है, लेकिन धरातल पर बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। रूटों पर न तो स्टॉपेज बोर्ड लगे हैं और न ही यात्रियों के बैठने की व्यवस्था। हालत यह है कि किसान चौक से परी चौक तक स्टॉपेज के नाम सिर्फ कागजों पर तय हैं। बसें कहां रुकेंगी, यह किसी को नहीं पता। नोएडा-जेवर जाने वाली बसें परी चौक पुलिस चौकी के पास बेतरतीब खड़ी होती हैं। वहीं, सूरजपुर और अल्फा कमर्शियल बेल्ट के पास बसें सवारियों के पहुँचने से पहले ही दूर खड़ी होकर निकल जाती हैं। इस मिसमैनेजमेंट के कारण यात्री दिनभर भटकने को मजबूर हैं।