फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stone pelting on Police team

अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव

Tue, 31 Dec 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Police team
तावड़ू। धुलावट गांव में अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने और डंपर चढ़ाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद और 25 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई बीर सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव धुलावट के पहाड़ में अवैध खनन का किया जा रहा है। दबिश देकर आरोपियों को काबू किया जा सकता है। पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी की। जिसके कुछ देर बाद पत्थरों से भरा हुआ डंपर मौके पर आया। पुलिस ने रुकवाने का इशारा किया लेकिन चालक ने डंपर को पुलिस जवानों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि डंपर का पीछा करने पर ग्रामीण मौके पर आ गए, जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया। हादसे में कर्मचारी बाल बाल बच गए। लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक डंपर सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चालक हारून उर्फ हरना, शाकि र उर्फ मुल्ली, आमीन व 25 अन्य के खिलाफ जाने से मारने की कोशिश, अवैध खनन करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed