फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   stone pelting in drone rumor

Noida News: ड्रोन की सूचना पर मचा हड़कंप, लोगों ने ज्वार के खेतों में किया पथराव

Mon, 28 Jul 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
stone pelting in drone rumor
-पहले ग्रामीणाें ने ढूंढा, पुलिस की तलाश के बाद सूचना कोरी अफवाह ही निकली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रबूपुरा। रबूपुरा-मिर्जापुर मार्ग पर रविवार रात ड्रोन की अफवाह से मोहल्ला आजाद नगर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ज्वार के खेतों में ड्रोन की सूचना पर इकट्ठा हुए लोगों का हुजूम लाठी-डंडों से लैस होकर ढूढ़ने निकल पड़ा। इस दौरान ज्वार के खेतों को घेरकर लोगों ने पत्थरबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा गया।


रबूपुरा-मिर्जापुर मार्ग पर रविवार पूरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। देर रात रोड पर ड्रोन के साथ बदमाशों के आने की अफवाह उड़ी तो घरों से लाेग निकलकर आने लगे। काफी संख्या में हाथों में हथियार और लाठी डंडे लेकर लोग मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचे तो अफवाह उड़ी कि ड्रोन ज्वार के खेत में देखा गया है। अफवाह यहां तक उड़ी कि ड्रोन के साथ चार- पांच लोग भी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने खेत का चारों ओर घेराव कर उसमें जमकर पथराव किया। हालांकि, खेतों की काफी तलाशी लेने के बाद भी वहां पर कुछ भी देखने को नहीं मिला। इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रबूपुरा पुलिस की टीम ने दोबारा से खेतों की तलाशी ली लेकिन यह कोरी अफवाह पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed