फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   statement issued by Fortis Hospital Noida regarding health of Pawandeep Rajan

Pawandeep Rajan: सिंगर पवनदीप राजन का हेल्थ अपडेट आया सामने, नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ने बताया कैसी है हालत?

Tue, 06 May 2025 02:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 May 2025 02:57 PM IST
सार

Pawandeep Rajan Health Update: गायक पवनदीप राजन के स्वास्थ्य को लेकर एक नया अपडेट आया है। फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा की ओर से बयान जारी किया गया है।

विज्ञापन
statement issued by Fortis Hospital Noida regarding health of Pawandeep Rajan
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप राजन के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि पवनदीप राजन को 5 मई को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि सड़क दुर्घटना में उनके कई अंग फ्रैक्चर हो गए थे। वह ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में हैं। उनके कूल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी हुई है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन


इससे पहले 6 मई की सुबह उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि पवनदीप को कई गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ फ्रैक्चर की सर्जरी हो चुकी है, जबकि बाकी चोटों का इलाज अगले कुछ दिनों में होगा। उनकी बहन ने भी फैंस से भावुक अपील की है कि वे पवनदीप की तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed