फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State Information Commissioner's WhatsApp account hacked and attempted fraud

Noida News: राज्य सूचना आयुक्त के व्हाट्सएप को हैक कर किया ठगी का प्रयास

Fri, 28 Nov 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 28 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
State Information Commissioner's WhatsApp account hacked and attempted fraud
बिजनौर/नजीबाबाद। आम आदमी हो या फिर खास...हर कोई साइबर अपराधियों के टारगेट पर है। दरअसल बृहस्पतिवार को साइबर ठगों ने राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह का व्हाट्सएप ही हैक कर लिया। इसके जरिये लोगों को संदेश भेजकर रकम की डिमांड की गई। हालांकि पैसा भेजने का मेसेज मिलते ही लोग सतर्क हो गए। कुछ ही देर में राज्य सूचना आयुक्त ने फेसबुक के जरिये लोगों को सचेत कर दिया।
विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह के नाम से उनके व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो के साथ हैकर्स ने कई लोगों से ठगी का प्रयास किया। नजीबाबाद, बिजनौर, नगीना सहित उनके व्हाट्सएप से संबंधित लोगों से अचानक पैसों की जरूरत पड़ने की बात कहकर धनराशि मांगी गई। मेसेज में यूपीआई काम नहीं करने और पैसों की अचानक जरूरत पड़ने की बात कही। जिले के कई लोगों से 48-48 हजार रुपये की धनराशि मांगी गई। कुछ लोगों ने उक्त मेसेज के जवाब में परेशानी के बारे में भी मालूम किया।
विज्ञापन

उधर, राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये मोबाइल हैक होने और किसी बहकावे में आकर ठगों को धनराशि नहीं भेजने की सूचना जारी की, जिससे उनके परिचित लोग ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed