फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   state government eleminated corruption

प्रदेश सरकार ने खत्म किया भ्रष्टाचार : खुर्शीद राजका

Sun, 10 Jan 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
state government eleminated corruption
नगीना मंडल की बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता खुर्शीद राजाका। - फोटो : Mewat
प्रदेश सरकार ने खत्म किया भ्रष्टाचार
विज्ञापन

नगीना। भाजपा के नगीना मंडल प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता एवं मेवात विकास अभिकरण के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद राजाका ने कहा कि प्रदेश में मनोहर सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म किया है। प्रदेश में पारदर्शिता के साथ सभी नौकरियों की भर्ती की जा रही है। मनोहर लाल जैसा मुख्यमंत्री आज तक न हरियाणा में हुआ और न ही होगा। भाजपा नेताओं की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नए कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने और राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव को बल प्रदान करने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं, भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर भाजपा चल रही है। इस अवसर पर जसवंत गोयल, जिला महामंत्री शिवकुमार, सब्बू राजाका जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, नंदलाल मंडलाध्यक्ष, रफीक खींचतान, मुबीन नरियाली, रज्जी भादस और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed