Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Standoff over CAM Handover at Havelia Valenova Park Society

सोसाइटी में बाउंसर?: ग्रेटर नोएडा में बिल्डर-निवासियों में टकराव, कैम हैंडओवर पर ऐसे बढ़ा विवाद

Mon, 16 Nov 2026 07:54 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 07:54 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी में बिल्डर और निवासियों के बीच कैम हैंडओवर को लेकर विवाद बढ़ गया है। बिल्डर ने कैम हैंडओवर प्रक्रिया रोक दी है, जिससे निवासी काफी नाराज हैं। विवाद के चलते सोसाइटी में बाउंसर भी तैनात किए गए हैं। निवासियों में इस स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन
Standoff over CAM Handover at Havelia Valenova Park Society
हवेलिया वैलेनोवा पार्क में बिल्डर और निवासियों में टकराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोेएडा वेस्ट स्थित हवेलिया वैलेनोवा पार्क में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (कैम) के हस्तांतरण को लेकर बिल्डर और निवासियों के बीच विवाद गहरा गया है। निवासियों ने बिल्डर की ओर से नियुक्त मेंटेनेंस कंपनी वार्डन पर आरोप लगाया है कि उसने निर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) को हैंडओवर प्रक्रिया आगे बढ़ाने से रोकने के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों और कथित बाउंसरों को तैनात किया। घटना के बाद सोसाइटी में नाराजगी का माहौल है।

विज्ञापन


सोसाइटी के लोगों ने की ये मांग
निवासियों की मांग है कि बिल्डर के नियंत्रण वाली मौजूदा मेंटेनेंस व्यवस्था समाप्त कर सोसाइटी का रखरखाव एओए द्वारा नियुक्त नई फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी को सौंपा जाए। अभिषेक शिवहरे ने बताया कि सोमवार को एओए पदाधिकारियों और निवासियों ने मेंटेनेंस व्यवस्था अपने हाथों में लेने की दिशा में कदम उठाए। इसी दौरान वार्डन की ओर से निजी सुरक्षाकर्मी और कथित बाउंसर तैनात किए जाने का आरोप लगा। निवासियों का कहना है कि इससे हैंडओवर प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। 
विज्ञापन


बता दें, सोसाइटी में एओए का पंजीकरण अगस्त 2025 में हुआ था। इसके बाद बिल्डर ने पहली एओए का कार्यकाल पूरा होने का हवाला देते हुए कालातीत प्रक्रिया शुरू की, जो जुलाई 2026 में पूरी हुई। हालांकि, इसके बावजूद कैम और कॉमन सुविधाओं का हस्तांतरण नहीं हो सका। इस दौरान एओए की वैधता और अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी रजिस्ट्रार की निगरानी में हुए चुनाव
सोसाइटी में नई लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए सितंबर 2026 में डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) की निगरानी और नियुक्त चुनाव अधिकारी की देखरेख में दोबारा चुनाव कराए गए। इसके बाद नई निर्वाचित एओए का गठन हुआ। प्राधिकरण ने 23 अक्टूबर 2026 को बिल्डर को नोटिस जारी कर कैम की जिम्मेदारी एओए को सौंपने के निर्देश दिए। लेकिन आरोप है कि निर्देश के बावजूद हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।

निवासियों की मांग है कि वार्डन की जगह एओए अपनी पसंद की पेशेवर एफएमएस नियुक्त करे। इसके साथ ही मेंटेनेंस के बैंक खाते, वित्तीय रिकॉर्ड, आय-व्यय का विवरण, कर्मचारियों की सूची, वेंडर एग्रीमेंट, संपत्तियों और कॉमन एरिया से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपे जाएं।


सोसाइटी के लोगों का कहना है कि वे मेंटेनेंस सेवाएं बाधित नहीं करना चाहते, बल्कि पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था चाहते हैं। प्रबंधन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी एओए को सौंपने पर बिल्डर पहले ही सहमति दे चुका है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार हैंडओवर की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2026 तक पूरी होनी है। बिल्डर नियमानुसार, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण तरीके से हैंडओवर प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। - पीयूष शर्मा, जीएम (कस्टमर सपोर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed