फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   St. Stephens economic honours cut off list

सेंट स्टीफंस: बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स में कट ऑफ 99.25 फीसदी

Wed, 16 Sep 2020 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
St. Stephens economic honours cut off list
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज सेंट स्टीफंस ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अपने 11 पाठ्क्रमों में दाखिले के लिए मंगलवार रात कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पिछले साल की तुलना में उछाल देखने को मिला है। बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की कट ऑफ सामान्य श्रेणी के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए सर्वाधिक 99.25 फीसदी रही है। बीते साल 98.75 फीसदी थी। इस तरह कट ऑफ में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस कॉलेज के सभी कोर्सेज की कट ऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से एक फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। अंग्रेजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स व बीए प्रोग्राम की कट ऑफ 99 फीसदी तक पहुंची है। इन तीनों पाठ्यक्रमों में कॉमर्स के छात्रों के लिए कट ऑफ 99 फीसदी रही है। कॉमर्स के छात्रों के लिए इस बार इको ऑनर्स की कट ऑफ सर्वाधिक 99.25 फीसदी रही है, जबकि ह्यूमेनिटीज के लिए 98.75 फीसदी है। वहीं, साइंस स्ट्रीम वालों के लिए बीते साल के समान ही 98 फीसदी रही है।
विज्ञापन

अंग्रेजी ऑनर्स के लिए कॉमर्स के छात्रों के लिए कट ऑफ में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस स्ट्रीम के छात्रों के लिए कट ऑफ 99 फीसदी रही है, जबकि ह्यूमेनिटीज व साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए 98.75 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी ऑनर्स गणित की कट ऑफ में भी बढ़ोतरी हुई है। कॉमर्स वालों के लिए गणित की कट ऑफ 98, जबकि साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए भी 98 फीसदी है। वहीं, ह्युूमेनिटीज के लिए 96.5 फीसदी रही है। बीए ऑनर्स इतिहास की कट ऑफ कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम वालों के लिए 99 फीसदी और ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के लिए 98.25 फीसदी है।

बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स की कट ऑफ 96.7 फीसदी, जबकि बीएससी प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस) की कट ऑफ 97.67 फीसदी रही है। दर्शनशास्त्र की कट ऑफ कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए 98, ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के लिए 98.75 फीसदी व साइंस स्ट्रीम के लिए 97 फीसदी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed