फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sri Lankan Prime Minister visits IIT Delhi

Noida News: आईआईटी दिल्ली पहुंचीं श्रीलंका की प्रधानमंत्री

Fri, 17 Oct 2025 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan Prime Minister visits IIT Delhi
-श्रीलंका अकादमिक और अनुसंधान केंद्र बनाने का रखा प्रस्ताव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली का भी दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना था। इस मौके पर प्रधानमंत्री को आईआईटी दिल्ली में विकसित तकनीकों से रूबरू कराया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे संस्थानों और आईआईटी दिल्ली के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की काफी संभावनाएं हैं।


पहले से ही आईआईटी मद्रास के साथ सहयोग कर रहे हैं और उन तरीकों की खोज करने के लिए उत्सुक हैं जिनसे हमारे संस्थान आईआईटी दिल्ली के साथ भी सहयोग कर सकें। आईआईटी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के डीन अनिल वर्मा ने श्रीलंका प्रधानमंत्री के समक्ष आईआईटी दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय पहलों का अवलोकन प्रस्तुत किया। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में श्रीलंका अकादमिक और अनुसंधान केंद्र बनाने की संभावना का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित केंद्र भारत और श्रीलंका के उच्च शिक्षा संस्थानों को जोड़कर अकादमिक और अनुसंधान सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत कर सकता है। इस अवसर पर आईआईटी दिल्ली के डिप्टी निदेशक प्रो. अरविंद नेमा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed