फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SRCA won by 183 runs

Noida News: 183 से जीती एसआरसीए

Wed, 08 Oct 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
SRCA won by 183 runs
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के स्काउट एवं ग्रासरूट क्रिकेट अकादमी में चल रहे प्रथम अंडर-14 स्काउट गोल्ड कप के लीग मैच में एसआरसीए ने स्काउट-11 क्रिकेट अकादमी को 183 रन से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले एकदम दीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरसीए ने 35 ओवर के मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। एकदम दीप ने 70 गेंद पर 17 चौके व 11 छक्कों की मदद से 158 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मयंक कुमार व योगेश ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काउट-11 की टीम दस विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। एसआरसीए की ओर से नमन सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed