फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports will be taught to prisoners in Noida's Bal Sampreshan Grah

ग्रेनो: बाल संप्रेषण गृह में किशोर सीखेंगे खेलों की बारीकियां, जिलाधिकारी ने की पहल; मैदान किए जा रहे तैयार

Thu, 31 Oct 2024 11:02 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 31 Oct 2024 11:02 AM IST
सार

जिला उपक्रीडा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि नोएडा के दोनों बाल संप्रेषण गृह में इनडोर-आउटडोर खेलों के मैदान तैयार करवाए जा रहे हैं। यहां किशोर और किशोरियां सुबह और शाम को पसीना बहा रहे हैं। वहीं, फेस-2 स्थित बाल संप्रेषण गृह के सामने पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Sports will be taught to prisoners in Noida's Bal Sampreshan Grah
बाल संप्रेषण गृह में किशोर सीखेंगे खेलों की बारीकियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल संप्रेषण गृह में बंदियों को अब खेलों में निपुण बनाया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यह पहल की है। नोएडा के फेस-2 और सेक्टर-62 स्थित बाल संप्रेषण गृह में करीब 250 से अधिक बंदियों को वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबाल सहित कई खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग की ओर से खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन


जिला उपक्रीडा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि दोनों बाल संप्रेषण गृह में इनडोर-आउटडोर खेलों के मैदान तैयार करवाए जा रहे हैं। यहां किशोर और किशोरियां सुबह और शाम को पसीना बहा रहे हैं। वहीं, फेस-2 स्थित बाल संप्रेषण गृह के सामने पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कोच दे रहे ट्रैनिंग
बाल संप्रेषण गृह में ट्रेनिंग के लिए खेल विभाग ने कोच भी तैनाती किया है। मलकपुर स्टेडियम के कोच किशोर-किशोरियों को खेलों की बारीकियां सिखा रहे हैं। फिलहाल बंदी वॉलीबॉल और बैडमिंनट के गुर सीख रहे हैं। शीघ्र ही नेटबॉल कोर्ट भी तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बाल संप्रेषण गृह
बाल संप्रेषण गृह में विभिन्न अपराधों में लिप्त किशोर-किशोरियों को रखा जाता है। यहां उनकी काउंसलिंग की जाती है। साथ ही ऐसा माहौल दिया जाता है कि ये न लगे कि वे अपराधी हैं। उन्हें शिक्षा, भोजन, कपड़े और विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed