फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sports news

Noida News: मिडनाइट मैराथन में दाैड़े 600 से अधिक प्रतिभागी

Sun, 16 Nov 2025 03:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
sports news
एमए स्टेडियम से मध्य रात्रि मैराथन में दौड़ते एथलीट।संवाद
एमए स्टेडियम से रात 12 बजे 42 किमी दाैड़ का खेल मंत्री सतीश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने रियल टाइम स्पोर्ट्स के सहयोग से शनिवार को मिडनाइट मैराथन का आयोजन किया। एमए स्टेडियम से रात करीब 12:00 बजे खेल मंत्री सतीश शर्मा ने 42 किलोमीटर दाैड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 600 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन निकालने का उद्देश्य स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

बड़े शहरों की तर्ज पर ही रात को कार्यक्रम आयोजित करना है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। आयोजकों के अनुसार मिडनाइट मैराथन कुल 42 किलोमीटर तक निकाली गई। रात को मैराथन होने से यातायात भी बाधित नहीं हुआ। मैराथन एमए स्टेडियम से कॉन्वेंट स्कूल गांधी नगर से होते हुए वापस एमए स्टेडियम पहुंची। इसी तरह एमए स्टेडियम से अखनूर रोड फ्लाईओवर होते हुई एमए स्टेडियम से (10 किमी) जबकि एमए स्टेडियम-अखनूर रोड फ्लाईओवर (यू-टर्न) एमए स्टेडियम (21 किमी) तक दाैड़ को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed