फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sports

ग्रेनो के तीन पहलवानों ने जीते रजत पदक

Thu, 26 Dec 2019 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
sports
ग्रेटर नोएडा। शहर के रंजीत पहलवान अखाड़े के तीन पहलवानों ने सब जूनियर यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीन रजत पदक पर कब्जा जमाया है। बुधवार को सभी पहलवानों को उनके गांव और अखाड़े में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि सब जूनियर यूपी स्टेट का आयोजन नोएडा के सेक्टर-12 में हुआ था। प्रतियोगिता के 110 किलोग्राम भार वर्ग में अखाड़े के पहलवान उपदेश भाटी ने मेरठ के अभिषेक चौधरी को 10-0 से हराकर सिल्वर पदक जीता है। 92 किलोग्राम वर्ग में शैलेश भाटी ने गोंडा के राजन कुमार को 8-4 से हराया। 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन भाटी ने बनारस के गोविंद कुमार को 10-6 से हराया। दोनों पहलवान को भी रजत पदक मिला है। इस मौके पर सांसद ब्रजभूषण के लड़के करण भूषण पहलवानों को हौसला बढ़ाया। अखाड़े में भी पहलवानों का फूल माला पहनाकर व मिठाई बांटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed