{"_id":"6a57af632d1a5edc330e57b3","slug":"sports-complex-tender-deadline-extended-applications-now-accepted-until-july-21-noida-news-c-23-1-lko1064-100220-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेंडर की तारीख बढ़ी, अब 21 जुलाई तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेंडर की तारीख बढ़ी, अब 21 जुलाई तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
- पैडल, टेनिस और पिकलबॉल कोर्ट निर्माण के लिए बढ़ाई गई समय सीमा, अधिक कंपनियों की भागीदारी की उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पैडल, टेनिस और पिकलबॉल के आधुनिक कोर्ट बनाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 जुलाई 2026 कर दिया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, अधिक से अधिक कंपनियों और इच्छुक भागीदारों को अवसर देने के उद्देश्य से टेंडर की समय सीमा बढ़ाई गई है। इससे पहले दो जुलाई को आयोजित प्री-बिड मीटिंग में चार कंपनियों और तीन व्यक्तिगत बिडर्स ने हिस्सा लिया था।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि टेंडर की अंतिम तिथि करीब एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा भागीदार प्रक्रिया में शामिल हो सकें। अधिकारियों का कहना है कि नए कोर्ट बनने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अन्य स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। प्राधिकरण का लक्ष्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मल्टी-स्पोर्ट हब के रूप में विकसित करना है, जिससे अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें।