{"_id":"657377eccc358539b60d895a","slug":"speeding-trolley-took-the-lives-of-three-angry-villagers-blocked-the-road-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-22251-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार ट्राला ने तीन की ली जान, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार ट्राला ने तीन की ली जान, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्राला ने तीन की ली जान, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- हादसे में ई-रिक्शा सवार गर्भवती, छोटी बहन व चालक की मौत, उछलकर गिरी मासूम बच्ची घायल
- वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस से भी हुई नोंकझोक, समझाबुझाकर तीन घंटे बाद खुलवाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। जेवर-खुर्जा मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे के समीप गैस गोदाम के सामने शुक्रवार दोपहर बाद 3.30 बजे बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से गर्भवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्राला ई-रिक्शा को घसीटते हुए खेतों में चला गया। इस दौरान ई-रिक्शा से उछलकर सड़क पर गिरी मासूम बच्ची घायल हो गई। हादसे से गुस्साए ई-रिक्शा चालक के परिजन व ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लगभग तीन घंटे बाद समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव नगला बंजारा निवासी महेश की बेटी आरती (23) अपनी छोटी बहन मोहिनी (18) और डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर जेवर किसी काम से जा रही थीं। ई- रिक्शा जेवर के मोहल्ला कोठेतरिया निवासी धर्मेंद्र (32) चला रहा था। एक्सप्रेसवे के नजदीक गैस गोदाम के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्राला ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक धर्मेन्द्र, आरती और छोटी बहन मोहिनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा से उछलकर सड़क पर गिरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरती गर्भवती थी।
टप्पल रोड पर जाम लगाकर की नारेबाजी
ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल में एकत्रत होने लगे। परिजन ने अस्पताल के शवगृह से जबरन शव निकलवा लिया और ई-रिक्शा में रख जेवर चौराहे पर पहुंच गए। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इससे नाराज ग्रामीण और परिजनों ने ने जेवर टप्पल मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
-- -
परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया है। ट्राला को कब्जे में ले लिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन