{"_id":"61118c408ebc3e76bc0e1903","slug":"speeding-car-collided-with-divider-six-injured-including-child-grnoida-news-noi5983724199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बच्चे समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बच्चे समेत छह घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ब्रेजा कार।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह शाहपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं व एक बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के भोजपुर निवासी प्रमोद त्यागी परिवार के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर गए थे। वहां दर्शन करने के बाद परिवार ब्रेजा से लौट रहे थे।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार मायूष त्यागी, नेहा त्यागी, दो वर्षीय लव कुमार, प्रमोद त्यागी, दीपांशु त्यागी और पंडित भोला घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायल को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खाई में गिरी कार, मां-बेटा घायल
बाईपास पर सोमवार शाम तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने अनुसार, सिंकराबाद निवासी अंशुल अपनी मां के साथ गाजियाबाद गए थे। शाम करीब 6:30 बजे वो वापस आ रहे थे। जब वह दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर बाईपास पर पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप-नकदी चोरी
सेक्टर-25 में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-25 निवासी पीड़ित प्रशांत उत्तम ने शिकायत की है कि रविवार शाम को उन्होंने अपनी कार को घर के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद वह वापस आए तो कार का शीशा टूटा हुआ है। कार से लैपटॉप, नकदी और अन्य सामान गायब थे।