{"_id":"6a2ea0ee19462f252c0dd112","slug":"special-yoga-sessions-will-be-held-in-housing-societies-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97475-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटियों में होंगे योग के विशेष सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटियों में होंगे योग के विशेष सत्र
विज्ञापन
सोसाइटियों में होंगे योग के विशेष सत्र
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटियों में तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। सोसाइटी प्रबंधन और एओए द्वारा क्लब हाउस, सेंट्रल पार्क और ओपन एरिया में सुबह सामूहिक योग सत्रों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। गौड़ सिटी, सुपरटेक इकोविलेज-1, ऐस सिटी और निराला एस्टेट जैसी प्रमुख सोसाइटियों में निवासियों को प्राणायाम, ध्यान और योगासन कराए जाएंगे।योगाचार्य अभिषेक कुमार ने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इससे तनाव कम होता है। छठे एवेन्यू में रहने वाली रेखा ने बताया कि उनके साथ 500 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ब्यूरो