फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special trains will be run through Central for Magh Mela

Noida News: माघ मेला के लिए सेंट्रल होकर चलाई जाएंगी विशेष ट्रेनें

Tue, 25 Nov 2025 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Special trains will be run through Central for Magh Mela
कानपुर। जनवरी-फरवरी में होने वाले माघ मेले में देश-विदेश से 12 से 15 करोड़ लोग गंगा स्नान करने प्रयागराज पहुंचेंगे। शहर से भी लाखों लोग संगम तट जाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर से होकर माघ विशेष ट्रेनें चलाने की योजना तैयार की है। इसके लिए करीब 25 अतिरिक्त रैक भी दी जाएंगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि आठ जनवरी से 15 फरवरी तक संगम तट पर माघ मेला लगेगा। इसमें जर्मनी, वियतनाम, इंडोनेशिया, अमेरिका जैसे देशों से श्रद्धालुओं ने भी आने की इच्छा जताई है। इसे देखते हुए तैयारियां शुरू की गई हैं। जो स्पेशल रैक मिलेंगी उन्हें जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ होगी वहां तुरंत भेजा जाएगा। वहीं मेले को देखते हुए रेलवे ने पहले से ही दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि माघ विशेष ट्रेनें चलाने की भी तैयारी है। एक सप्ताह में अधिसूचना जारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed