फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Speaker forms six new special committees

Noida News: विधानसभा अध्यक्ष ने छह नई विशेष समितियां बनाईं

Fri, 04 Jul 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Speaker forms six new special committees
विजेंद्र गुप्ता ने कहा- शासन को अधिक जवाबदेह व संवेदनशील बनाना है उद्देश्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को वर्ष 2025–26 के लिए छह नई विशेष समितियों का गठन किया। इन समितियों का उद्देश्य दिल्ली के शासन और सामाजिक ढांचे को अधिक जवाबदेह, समावेशी व संवेदनशील बनाना है। अब विधानसभा में समितियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें एमसीडी में विशेष समिति, शांति एवं सद्भाव समिति, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगों के कल्याण, विधानसभा सदस्यों के वेतन एवं भत्ते और सदस्यों के साथ अधिकारियों के प्रोटोकॉल उल्लंघन से संबंधित समितियां शामिल हैं।

विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वेतन एवं भत्तों पर विशेष समिति के अध्यक्ष अभय कुमार वर्मा, सदस्यों के साथ अधिकारियों के व्यवहार पर समिति के अध्यक्ष संजय गोयल, एमसीडी पर समिति के अध्यक्ष रविंदर सिंह नेगी, शांति एवं सद्भाव पर समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर समिति के अध्यक्ष तिलक राम गुप्ता, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगों के कल्याण पर समिति के अध्यक्ष करनैल सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed