फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP workers celebrated the 93rd birth anniversary of Janeshwar Mishra

Noida News: सपाइयों ने मनाई जनेश्वर मिश्र की 93 वीं जयंती

Tue, 05 Aug 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated the 93rd birth anniversary of Janeshwar Mishra
नोएडा। सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी नेता व विचारक जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर- 33 में धूमधाम से मनाई। साथ ही साथ महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। सभी समाजवादियों ने मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र शोषित वंचित पीड़ित की आवाज के साथ समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता तथा उसे जीने वाले लोगों में से थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की वाणी और व्यक्तित्व प्रभावशाली था। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का व्यक्तित्व विराट था। प्रदेश सचिव भरत प्रधान व वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र मन वचन और आचरण से समाजवादी थे। कार्यक्रम में महासचिव विकास यादव,शालिनी खारी, वीरपाल प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, श्रीपाल प्रधान,मुकेश प्रधान,मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, राघवेंद्र दुबे ,कुलदीप शर्मा, लखन यादव ,मुकेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन महासचिव विकास यादव ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed