{"_id":"60b26aa28ebc3e59ab431aa0","slug":"sp-mp-azam-khan-condition-critical-admitted-in-icu-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती, गुर्दों में भी मिला संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती, गुर्दों में भी मिला संक्रमण
Sat, 29 May 2021 09:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 May 2021 09:54 PM IST
सार
सीतापुर जेल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आजम व उनके बेटे अब्दुल्ला को यहां मेदांता अस्पताल में गत नौ मई को भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद आजम की स्थिति में सुधार नजर आ रहा था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके गुर्दों में भी संक्रमण पाया गया है। ऐसी स्थिति में उन्हें आईसीयू में रखा गया है और विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है।
सीतापुर जेल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आजम व उनके बेटे अब्दुल्ला को यहां मेदांता अस्पताल में गत नौ मई को भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद आजम की स्थिति में सुधार नजर आ रहा था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई।
इसके बाद से वह आईसीयू में है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद के फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इंफेक्शन पाया गया है।
विज्ञापन
जांच के दौरान उनके गुर्दों में भी संक्रमण मिला है। सपा सांसद की हालत गंभीर, लेकिन नियंत्रण में है। वहीं अब्दुल्ला की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

Trending Videos
जिलानी की हालत में सुधार
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। सोमवार तक वह डिस्चार्ज हो सकते हैं। जिलानी घर में गिरने से बेहोश हो गए थे।
गत 20 मई को मेदांता में भर्ती कराया गया, जहां उनके ब्रेन में खून के थक्के जमने की शिकायत पाए जाने पर सर्जरी की गई। इस बीच वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। शनिवार को उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई।