फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP Mahila Sabha demonstrated at the City Collectorate

Noida News: सपा महिला सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
SP Mahila Sabha demonstrated at the City Collectorate
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया और सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया। कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार व भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर वोटों की चोरी कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि 18000 मतदाताओं नाम काटने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर डॉ. महेंद्र नागर, बीर सिंह यादव, इन्दर प्रधान, सुनील देवटा, सुनीता यादव, अंजलि श्रीवास्तव, अनीता चौहान, महेश भाटी, रोहित, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed