{"_id":"6223c06a8fe3cc56b119f34b","slug":"sp-lodged-protest-after-strong-room-s-cctv-was-closed-noida-news-noi635765815","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद होने पर सपा ने दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद होने पर सपा ने दर्ज कराया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी व गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद होने का विरोध किया है। प्रत्याशी और सपा नेताओं ने इस प्रकरण की शिकायत चुनाव आयोग और स्थानीय चुनाव अधिकारियों से भी की है। शनिवार को जारी बयान में उन्हाेंने कहा कि शुक्रवार रात 10:14 से 10:22 तक किसी तकनीकी कारण की वजह से स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद रहा। इससे कहीं ना कहीं संदेह पैदा होता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से हर चीज पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी से यह भी मांग की है कि आगे इस प्रकार की गलती दोहराई नहीं जाए। सुनील चौधरी ने बताया कि उनके लोग 5-5 की संख्या में सुबह व रात की शिफ्ट में 24 घंटे स्ट्रांग रूम के बाहर उपस्थित रहते हैं। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत उनको सूचना दी जाती है। शुक्रवार को जैसे ही कैमरा बंद हुआ उनको तुरंत सूचना दी गई। फिर उन्होंने अधिकारियों से बात की उसके बाद कैमरा का संचालन फिर से शुरू हो पाया।
स्ट्रांग रूम में एक युवक के घुसने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। सपा के जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें आरोप लगाया है कि नोएडा के फेस दो की फूल मंडी में बने स्ट्रांग रूम में एक युवक घुसा था। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। सपा और रालोद नेताओं के मुताबिक 4 फरवरी की रात लगभग 10:15 मिनट पर एक व्यक्ति पुलिस की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में गया था। प्रत्याशियों के एजेंटों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है। जो वायरल हो गया है। दोनों नेताओं ने मांग की है कि ईवीएम सील करते समय जो नंबर लिखे गए है। वह सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।