{"_id":"605e461f8ebc3ec8be556331","slug":"sp-bsp-leaders-do-politics-to-become-rich-swatantra-dev-noida-news-noi573854066","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालामाल होने के लिए राजनीति करते हैं सपा-बसपा के नेता : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालामाल होने के लिए राजनीति करते हैं सपा-बसपा के नेता : स्वतंत्र देव
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-6 इन्द्रिरा गांधी कला केन्द्र पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
नोएडा। ‘सपा और बसपा के नेताओं का आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। वह राजनीति को जनसेवा नहीं बल्कि व्यवसाय समझते हैं। इसलिए इन पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता करोड़पति बनने और मालामाल होने के लिए राजनीति में आते हैं। भाजपा में ऐसा नहीं है। भाजपा को भगवान शंकर और प्रभु राम जैसे तपस्वी कार्यकर्ता चाहिए।’ शुक्रवार को ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच है कि सांप व मोर और नंदी व शेर आदि सभी एक साथ रहें। यानी सबका साथ हो और सबका विकास हो।
स्वतंत्र देव शुक्रवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रमों में शामिल होने नोएडा पहुंचे थे। दोपहर में डीएनडी पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे एनईए कार्यालय में उद्यमियों की समस्याओं पर बात करने उनके बीच पहुंचे। इसके बाद इंदिरा गांधी कला केंद्र में अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की। विधानसभा चुनाव का जिक्र किए बिना उन्होंने पार्टी नेताओं को आगामी एक साल के कार्यक्रमों और बैठकों की जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक घर को कार्यक्रमों से जोड़ने की बात कही।
पार्टी के बूथ अध्यक्षों को पहचान पत्र देनेे के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों आदि से संगठन को मजबूत करने के लिए तय माप दंडों के संबंध में सवाल भी किए। उन्होंने सक्षम मंडल व सक्रिय बूथ की परिभाषा भी पूछी। इस दौरान दो-तीन कार्यकर्ता ही जवाब देने आगे आए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने ही अपने सवालों का जवाब देना आरंभ किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्टी की ओर से साल में किए जाने वाले सभी छह कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित करें। पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएं। इस दिन पार्टी कार्यालयों पर ही नहीं, अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा और झालर लगाएं। सभी मंडल प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री प्रवास करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आह्वान किया कि वे किसी भी नेता के कारण कभी पार्टी सेे नाराज न हों। पार्टी किसी भी नेता की जागीर नहीं है। यह सभी की मां है। कार्यक्रम में नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दावा किया कि अगले साल विधानसभा चुनाव में पार्टी 300 से अधिक सीट जीतेगी। वहीं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर व विधायक पंकज सिंह ने कहा कि अगले साल प्रदेश में पार्टी दोबारा सरकार बनाएंगी। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आचार संहिता लगने पर वापस लौटे
प्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता के कारण भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को अपने कार्यक्रम बीच में ही छोड़ने पडे़। डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर-128 स्थित गांव सुल्तानपुर में उन्हें किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनने जाना था। इसी बीच पुलिस ने आचार संहिता का हवाला दिया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने नोएडा व बागपत के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। बाद में सांसद ही सुल्तानपुर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, प्रतोष त्यागी, शिवनारायण शर्मा, सुरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान यूनियन ने दावा किया है कि स्वतंत्र देव सिंह किसानों के दबाव को देखते हुए वापस लौट गए। प्रदेश प्रवक्ता व मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना ने देर शाम एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाकियू कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विरोध करने सुल्तानपुर पहुंच गए थे। जैसे ही इसकी जानकारी प्रदेशाध्यक्ष को हुई, उन्होंने अपना कार्यक्रम ही रद्द कर दिया।
उद्यमियों ने सौंपा ज्ञापन
नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के बैनर तले उद्यमियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कई समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने अंशधारिता में परिवर्तन कराने वाले शेयर होल्डर्स से स्टांप शुल्क व ट्रांसफर चार्ज लेना बंद कराने की मांग की। इसके अलावा उद्योगों के विकास के लिए सेक्टर-9 व 10 की इकाइयों से सर्विस इंडस्ट्रीज का शुल्क लेकर सर्विस रॉ मैटेरियल मार्केट चलाने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। वहीं नोएडा प्राधिकरण के कुछ उद्योगों की ओर से इकाई को समय से कार्यशील न किए जाने, अनुमन्य परियोजना के अतिरिक्त अन्य परियोजना को चलाने आदि विभिन्न कारणों से औद्यौगिक भूखंड निरस्त करने के निर्णय को रद्द कराने की मांग की। उद्यमियों ने कहा कि पहले से निर्मित औद्योगिक भवनों पर नई नियमावली लागू न की जाए। नोएडा में नए विद्युत सब स्टेशनों की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना करने की मांग की गई। इस दौरान राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता भी मौजूद रहे।