फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   South Korean manager murdered, female friend arrested

Noida News: दक्षिण कोरिया निवासी मैनेजर की हत्या, महिला मित्र गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
South Korean manager murdered, female friend arrested
- सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी में हुई वारदात, सहमति संबंध में रहती थी मणिपुर निवासी आरोपी
विज्ञापन

- विवाद के बाद चाकू से किया वार, घायल होने के बाद खुद ही ले गई अस्पताल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी के फ्लैट में शनिवार देर रात दक्षिण कोरिया के नागरिक की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलरूप से दक्षिण कोरिया के चेओंगजू शहर निवासी डक ही लू (40) नोएडा में कोरियाई मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर थे। पुलिस ने हत्या के आरोप डक ही लू की महिला मित्र मणिपुर निवासी लुनजेएना पमाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सहमति संबंध में रहते थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रात दोनों ने शराब पी थी। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी महिला ने डक ही लू पर चाकू से वार कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी महिला गंभीर रूप से घायल डक ही लू को एंबुलेंस में लेकर कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कासना कोतवाली को दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह सूचना मिलने के बाद कासना पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े नॉलेज पार्क थाना पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसीपी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लंबे समय से सहमति संबंध में रह रहे थे। नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के कार्यस्थल पर हुई थी मुलाकात
जांच में पता चला है कि कार्यस्थल पर युवती और विदेशी मैनेजर की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed