फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   South Korean man murdered by his female friend in Greater Noida

प्रेमिका ने साउथ कोरियाई प्रेमी को मार डाला: देर रात दोनों ने पी शराब, फिर हुई कोई ऐसी बात... चाकू से गोद डाला

Sun, 04 Jan 2026 09:46 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jan 2026 09:46 PM IST
सार

नोएडा के एटीएस पायस सोसाइटी में साउथ कोरियन मैनेजर डक ही लू की हत्या का आरोप उसकी लिव-इन पार्टनर पर लगा है। आरोप है कि मणिपुर की महिला मित्र ने विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
South Korean man murdered by his female friend in Greater Noida
महिला मित्र ने की साउथ कोरिया के व्यक्ति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी के एक फ्लैट में शनिवार देर रात साउथ कोरिया के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मणिपुर निवासी महिला मित्र पर है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी महिला मृतक के साथ सहमति संबंध में रहती थी। घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी महिला स्वयं मृतक को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दूतावास को सूचना दी है।

विज्ञापन

मृतक डक ही लू मूलरूप से साउथ कोरिया के चेओंगजू शहर के रहने वाले थे। वो यहां एक कोरियन कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यारत थे। इस समय नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रहे थे। उनके साथ मणिपुर के जिला बिष्णुपुर  निवासी लुनजेएना पमाई भी सहमति संबंध में रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात दोनों ने शराब पी थी। उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपस में विवाद हुआ। उसी दौरान महिला मित्र ने चाकू से हमला कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी महिला गंभीर हालत में साउथ कोरिया नागरिक को एंबुलेंस में लेकर कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कासना कोतवाली में दी। रविवार सुबह सूचना मिलने के बाद कासना पुलिस ने घटना स्थल से जुड़े नॉलेज पार्क थाना पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसीपी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

चाकू से हमला करने वाली महिला मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लंबे समय से सहमति संबंध में रह रहे थे। नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साउथ कोरिया के दूतावास को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

सोसाइटी के लोगों ने खोले राज
जांच में पता चला है कि आरोपी युवती किसी जगह काम करती थी। वहीं पर मृतक की आरोपी से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मृतक युवती को अपने साथ रखने लगा। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। दोनों से घटना वाली रात भी शराब पी और फिर झगड़ा हुआ था। तभी घटना को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed