फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sound barriers will be installed on the Bhangel elevated road at a cost of Rs 25 crore.

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड पर 25 करोड़ रुपये से लगेंगे साउंड बैरियर

Wed, 25 Mar 2026 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sound barriers will be installed on the Bhangel elevated road at a cost of Rs 25 crore.
भंगेल एलिवेटेड रोड पर 25 करोड़ रुपये से लगेंगे साउंड बैरियर
विज्ञापन

नोट-फोटो, भंगेल एलिवेटेड रोड।

-परियोजना का प्रस्ताव आईआईटी के परीक्षण में हुआ पास, अब आगे प्राधिकरण टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन करेगा

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने 4.5 किलोमीटर के भंगेल एलिवेटेड रोड पर साउंड बैरियर लगेंगे। यह रोड अगाहपुर, सेक्टर-40, 49, 48, 107 बरौला, भंगेल गांव की आबादी के बीच से निकला है। ट्रैफिक के शोर से आसपास के सेक्टर और गांव के निवासियों की परेशानी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने ये योजना बनाई है। परियोजना का प्रस्ताव आईआईटी के परीक्षण में पास हो गया है। निर्माण लागत 25 करोड़ रुपये अनुमानित है। अब प्राधिकरण टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन करेगा। काम शुरू होने के बाद 3 महीने का समय एजेंसी को दिया जाएगा।



प्राधिकरण के जीएम सिविल एके अरोड़ा ने बताया कि साउंड बैरियर 6 फिट ऊंचाई के लगवाए जाएंगे। इसके लिए मानक इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) से लिए गए हैं। एलिवेटेड के लिए छज्जे सेक्टर-82 से भंगेल की तरफ आने वाली सड़क के लिए तोड़े गए हैं लेकिन इन दोनों इमारतों के साथ करीब 50 इमारतों की एलिवेटेड रोड से दूरी बहुत ही कम है। इसलिए सुरक्षा के लिए इस 90 मीटर में प्राधिकरण फाइबर शीट (व्यू कटर) लगवा दिया गया है। बाकी दूरी में साउंड बैरियर लगवाए जाएंगे। इसका टेंडर प्राधिकरण जल्द जारी करेगा।
विज्ञापन


---------------

नोएडा एलिवेटेड रोड की योजना आगे नहीं बढ़ी

नोएडा प्राधिकरण ने 2023 में सेक्टर-27 से सेक्टर-61 के सामने तक बने नोएडा एलिवेटेड रोड पर भी साउंड बैरियर लगाने की योजना बनाई थी। एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ जिला अस्पताल समेत 5 अस्पताल, 6 स्कूल व 10 आवासीय सेक्टर हैं। यहां के निवासी खासकर सीनियर सिटिजन लंबे समय से एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले वाहनों के शोर से निजात दिलाने की मांग उठाते रहे हैं लेकिन यह तैयारी आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed