{"_id":"6ab002d5933e7ccea506c268","slug":"sound-barriers-to-be-installed-on-noida-elevated-road-grnoida-news-c-1-noi1095-4747038-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड पर लगेंगे साउंड बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड पर लगेंगे साउंड बैरियर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा एलिवेटेड रोड से दिन-रात आने वाले वाहनों का शोर अब लोगों की नींद में कम खलल डालेगा। नोएडा प्राधिकरण इस पर साउंड बैरियर लगवाने जा रहा है। इस पर 18.13 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। एजेंसी चयन के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर में प्राप्त आवेदनों का दस्तावेज परीक्षण कराने के बाद एजेंसी का चयन किया जाएगा।
एलिवेटेड रोड कई सेक्टरों के साथ गाजियाबाद की कनेक्टिविटी का भी मुख्य मार्ग है। ऐसे में दिन-रात वाहनों का आवागमन होता है। इसके दोनों तरफ सेक्टर-25, 31, 28, 30, 26, 27, 61, 33, 23 और 53 स्थित हैं। इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले वाहनों के शोर से परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। ऐसे में साउंड बैरियर लगने से आसपास रहने वाले लोगों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
भंगेल एलिवेटेड रोड पर भी साउंड बैरियर लगाया जाएगा। इस रोड पर भी करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए पांच बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि नोएडा एलिवेटेड रोड पर साउंड बैरियर लगाने के लिए एजेंसी चयन का टेंडर जारी किया जा चुका है। अब एजेंसियों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर चयन किया जाएगा।