फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Son brutally murdered his parents and sister

Noida News: बेटे ने की माता-पिता व बहन की नृशंस हत्या

Wed, 04 Dec 2024 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Son brutally murdered his parents and sister
आरोपी ने पिता के फौज वाले चाकू से तीनों का गला रेत दिया, गिरफ्तार
विज्ञापन

लोगों के सामने पिटाई और रोकने-टोकने से परेशान था आरोपी
गुमराह करने के लिए वारदात के बाद बेटा घूमने निकल गया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में बेटे अर्जुन (20) ने सेना से सेवानिवृत्त पिता राजेश कुमार (51), मां कोमल (46) और बहन कविता (23) की बुधवार सुबह नृशंस हत्या कर दी। डीयू से स्नातक कर रहे अर्जुन ने पिता के फौज वाले चाकू (ड्रेगर) से तीनों का गला रेत दिया। इसके बाद वह पुलिस व स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए जिम चला गया। जिम से लौटने के बाद पड़ोसियों को सूचना दी। दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, घर से चोरी व लूटपाट के सबूत न मिलने और अर्जुन के चाल-चलन को देखते हुए दिनभर की जांच के बाद शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, मूलरूप से महेंद्रगढ़ के खेड़ी गांव निवासी पिता के सरेआम पीटने, डांटने व रोकटोक से अर्जुन परेशान था। साथ ही, मां व बहन भी उसके पीछे पड़ी रहती थीं। आरोपी अकेला रहना चाहता था। पुलिस उसे साइको किस्म का युवक बता रही है। उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश एक सप्ताह पहले ही रच ली थी। सुबह अर्जुन ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि राजेश पहली मंजिल और कोमल व कविता भूतल पर मृत पड़ी हुईं हैं। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि सैर से लौटने पर उसने करीब 5:30 बजे शवों को देखा। पूरे दिन की जांच के बाद पुलिस ने शाम को अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुरुआत से ही बेटे पर संदेह था। दोमंजिला घर में राजेश 15 वर्षों से रह रहे थे। पुलिस बृहस्पतिवार को अर्जुन को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
- पुलिस को सुबह 4:30 बजे से लेकर सात बजे तक पीड़ित परिवार के घर के चारों तरफ व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में किसी संदिग्ध की मूवमेंट नहीं दिखी। एक-दो बुजुर्ग घूमते दिखाई दिए। ऐसे में बेटे पर संदेह गहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस को घर में चोरी व लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिले। मेन गेट का ताला न तो तोड़ा गया था और न ही छेड़छाड़ की गई थी। ऐसे में पुलिस का ये संदेह गहराया गया कि तीनों हत्याओं के पीछे कोई जानकार ही है।
- आरोपी अपने बयानों को बार-बार बदल रहा था।
------
दिल्ली ओलंपिक स्टेट लेवल में जीता था सिल्वर
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि अर्जुन डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सुबह) से बीए कर रहा था। दिल्ली ओलंपिक स्टेट लेवल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्जुन ने सिल्वर मेडल मिला था। राजेश सैनिक फार्म में रहने वाले व्यवसायी के पीएसओ थे। कराटे में ब्लैक बेल्ट कविता इग्नू से एमए कर रही थी। साथ ही, सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी।

-----
विधायक भी मौके पर पहुंचे
देवली के आप विधायक प्रकाश जरवाल भी पीड़ित परिवार के घर गए और अर्जुन से बात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आरोपी बेटे ने विधायक के सामने गुनाह को छिपाते हुए कहा था कि अब मैं किसके लिए जिऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed