फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Some seats have four times more applications while some have just a nominal number

Noida News: किसी सीट पर चार गुना आवेदन तो कुछ में नाम मात्र

Mon, 11 Aug 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Some seats have four times more applications while some have just a nominal number
पहले मेरिट सूची के तहत दाखिले की अंतिम तिथि आज, विज्ञान विषय की सीटें पूरी खाली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। जहां पहले दिन छात्र मेरिट लिस्ट के आधार पर अपना एडमिशन कराने महाविद्यालय पहुंचे।


पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी डिग्री कॉलेज की 90 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हुई हैं। पहले दिन लिस्ट जारी होने के बाद काॅलेज में काफी कम संख्या में छात्र पहुंचे जबकि एक सीट पर तीन से चार गुना आवेदन हुए थे। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 12 अगस्त यानी आज है। उसके बाद छात्रों को दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए 18 अगस्त तक इंतजार करना होगा। अधिक प्रवेश बीए और काॅमर्स विषय में हुए हैं। विज्ञान विषय की सीटें पूरी खाली पड़ी हुई हैं। काॅलेज प्राचार्य का कहना है कि छात्र सीयूईटी के आधार पर अन्य काॅलेज में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करते हैं, इस वजह से सीटें खाली हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सीटें भरनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विषय-सीट-आवेदन-प्रवेश

बीए-380 - 950 - 30

बीएससी-120 -160 - 5

बीकाम-130 - 250 - 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed