फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   software engineer commited sucide

ग्रेटर नोएडा: 14वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

Wed, 21 Aug 2019 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
software engineer commited sucide
14वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली की गौड़ सिटी-1 सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदकर नोएडा की एक कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली। इंजीनियर ने कूदने से पहले अपना बैग, लैपटॉप, दवा व मोबाइल आदि जमीन पर रख दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो आधार कार्ड में उसका नाम प्रशांत व मुजफ्फरनगर का पता लिखा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और मुजफ्फरनगर पुलिस के माध्यम से परिजन को सूचना भिजवाई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम गौड़ सिटी के सुरक्षाकर्मी से सूचना मिली कि एक 32 वर्षीय युवक ने सोसायटी की सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पड़ताल की। युवक ने कूदने से पहले अपना सामान जमीन पर रखा था। जिसमें से मिले आधार कार्ड और वोटर कार्ड पर नाम प्रशांत व मुजफ्फरनगर का पता लिखा था।

वहीं, उसकी जन्मतिथि 1988 लिखी हुई है। दस्तावेज का फोटो खींचकर पुलिस ने उसके परिजन को सूचना देने के लिए मुजफ्फरनगर थाना पुलिस को भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक पीछे के गेट से सोसायटी में दाखिल हुआ था। बिसरख पुलिस मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिजनों के बारे में पड़ताल कर रही थी। इसी बीच स्टेलर जीवन सोसायटी में रहने वाले उसके परिजन पुलिस के पास पहुंच गए।


आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि मृतक के सामान के साथ कुछ दवाएं मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी बीमारी से ग्रसित था। लेकिन बाद में उसके परिजन पहुंच गए। जिन्होंने बताया कि युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और पत्नी व दो बच्चों के साथ स्टेलर जीवन सोसायटी में रहता था। परिजन ने प्राथमिक पड़ताल में बीमारी या खुदकुशी के कारणों की जानकारी नहीं दी है और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पड़ताल के बाद ही आत्महत्या का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed