फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Software developer accused of embezzling Rs 12 lakh, FIR lodged

Noida News: सॉफ्टवेयर डेवलपर पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Feb 2026 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Software developer accused of embezzling Rs 12 lakh, FIR lodged
सॉफ्टवेयर डेवलपर पर 12 लाख रुपए हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाने की पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सॉफ्टवेयर डेवलपर पर कंपनी का डेटा रखने और 12 लाख रुपये से अधिक हड़पने का आरोप लगा है। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।पुलिस के मुताबिक, नोएडा के रहने वाले ललित अग्रवाल ने शिकायत की है कि 2017 में उनकी कंपनी ने रवि राज नामक को सर्वर, ईआरपी सिस्टम, वेबसाइट और अन्य डिजिटल कामकाज की देखरेख के लिए रखा था। उसे कंपनी के सर्वर, बैकएंड डाटा, सोर्स कोड और वेबसाइट कंट्रोल पैनल तक पूरा एडमिन एक्सेस दिया था।
इस काम के लिए उसे कंपनी की तरफ से लैपटॉप भी दिया गया था। आरोप है कि जुलाई 2025 के पहले हफ्ते में पता चला कि रवि ने बिना अनुमति कंपनी के सर्वर और डाटा को अपने नियंत्रण में कर लिया। इससे कंपनी का एडमिन एक्सेस बंद हो गया और कामकाज प्रभावित होने लगा। जब कंपनी ने उससे सभी पासवर्ड, सोर्स कोड और कंट्रोल वापस देने को कहा तो उसने मना कर दिया और बदले में पैसे की मांग की।
विज्ञापन

बिजनेस ठप होने के डर से कंपनी को उसकी मांग के अनुसार भुगतान करना पड़ा। बाद में भी वह सिस्टम ठीक करने और डाटा वापस देने के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से पैसे लेता रहा। कंपनी के अनुसार, नकद, चेक और यूपीआई के जरिये आरोपी को कुल 12 लाख 21 हजार 628 रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन इसके बावजूद सिस्टम पूरी तरह से बहाल नहीं किया गया। आरोपी ने कंपनी का लैपटॉप भी वापस नहीं किया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed