{"_id":"5db49cab8ebc3e93aa19409f","slug":"soap-send-instead-of-28-thousand-mobile-noida-news-noi469641517","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार के मोबाइल की जगह भेज दिया साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 हजार के मोबाइल की जगह भेज दिया साबुन
Sun, 27 Oct 2019 05:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल की जगह मिला साबुन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला इंजीनियर को ऑनलाइन मोबाइल मंगाना भारी पड़ गया। उन्हें मोबाइल के स्थान पर बर्तन साफ करने वाला साबुन भेज दिया गया। पीड़िता ने कोतवाली सेक्टर-20 में तहरीर और संबंधित कंपनी को ई-मेल से शिकायत भेजी है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-19 में रहने वाली अंशिता नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होेंने एक ऑनलाइन कंपनी की सेल के तहत करीब 28 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बुक किया था। 26 अक्तूूबर को महिला के पास एक डिलीवरी ब्वॉय पैकेट लेकर पहुंचा। उसके जाने के बाद महिला ने पैकेट खोलकर देखा तो उसमें 28 हजार रुपये के फोन की जगह पांच रुपये का बर्तन धोने वाला साबुन रखा था।
पीड़िता ने तुरंत संबंधित कंपनी के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराया। इसके साथ ही मेल से भी शिकायत भेज दी। पीड़िता ने पैंकिंग खोलते समय वीडियो भी बनाई थी। नोएडा में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
पैकिंग खोलते हुए वीडियो बनाएं
ऑनलाइन सामान मंगाए तो इसकी पैकिंग खोलते हुए वीडियो बना लेना चाहिए। ताकि ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी को साक्ष्य दिया जा सके। पीड़िता की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
श्वेताभ पांडेय, सीओ सिटी प्रथम