फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   So the bullet was fired due to old enmity, the injured was admitted in Dehradun.

Noida News: तो पुरानी रंजिश के चलते मारी थी गोली, घायल देहरादून में भर्ती

Fri, 14 Nov 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
So the bullet was fired due to old enmity, the injured was admitted in Dehradun.
कनखल थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने के मामले में पुरानी रंजिश की बात निकलकर सामने आई है। बुधवार की आधी रात घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया लेकिन वहां भर्ती न करने पर महंत इंद्रेश अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम तक मामले में पुलिस को परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कनखल के जमालपुर कलां निवासी सचिन कश्यप फुटबाल ग्राउंड के पास किसी काम से गया था। आरोप था कि इसी बीच वहां पांच-छह युवक और एक युवती भी आई और किसी बात पर विवाद होने पर एक युवक ने गोली चला दी। जांघ में गोली लगने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उसे मेला अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन

रात में ही मेला अस्पताल से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। सचिन के एक परिचित के अनुसार एम्स में उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उसे वहां से देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अब हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में झगड़े की बात सामने आई है। मामला पुरानी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed