{"_id":"68fe7c81ea1fe0c9890af436","slug":"snake-bite-superstition-takes-girls-life-na-news-c-275-1-smbd1033-128427-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सांप ने डसा, अंधविश्वास ने ली बालिका की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सांप ने डसा, अंधविश्वास ने ली बालिका की जान
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिंहपुर में शनिवार सुबह करीब चार बजे साक्षी सागर (12) को सांप ने डस लिया। परिजन 18 घंटे तक झाड़-फूंक के फेर में लगे रहे। रात में करीब दस बजे के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तबतक देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सिंहपुर की निवासी पिता रोहताश ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चे सो गए। बेटी साक्षी भी मां के साथ बेड पर सो रही थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे साक्षी को सांप ने काट लिया। शोर-शराबा हुआ तो कमरे में गया। देखा कि सांप बेड से उतर रहा था। परिजन पहले उसे गांव में झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। कोई फायदा नहीं होने पर कई अन्य झाड़फूंक वालों के पास भी पहुंचे। धीरे-धीरे समय बीतता जा रहा था।
कहीं कोई लाभ नहीं मिलने पर अंत में बालिका को लेकर जिला अस्पताल आए। तब तक देर हो चुकी थी, यहां डॉक्टर ने बालिका को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटी चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ी थी। बहजोई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया।