फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smuggler arrested, smack worth Rs 12 lakh recovered

Noida News: तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख की स्मैक बरामद

Sat, 19 Sep 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested, smack worth Rs 12 lakh recovered
दादरी (संवाद)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के अजायबपुर गांव के समीप भट्टे के सामने बनी कोठरी में पुलिस ने छापा मारकर चार कथित स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत की स्मैक और 2700 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घोड़ी-बछेड़ा निवासी सुनील, हर्ष रावल, मोहित रावल और राजीव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, बिक्री से मिले रुपये आपस में बांटकर खर्च करते थे। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed