Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smog engulfs Greater Noida, making it the red zone after 292 days

Noida News: दिन भर छाया रहा स्मॉग, 292 दिन बाद रेड जोन में पहुंचा ग्रेटर नोएडा

Thu, 23 Oct 2025 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Smog engulfs Greater Noida, making it the red zone after 292 days
- ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 308 दर्ज हुआ, नोएडा में भी 24 घंटे में एक्यूआई 10 अंक बढ़कर 330 पहुंचा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के बाद अब ग्रेटर नोएडा की हवा खराब होती जा रही है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 292 दिन पहले रेड जोन में रहा था। वहीं बुधवार को नोएडा का एक्यूआई भी 24 घंटे में 10 अंक बढ़कर 330 पहुंच गया है। दोनों शहरों में पूरे दिन स्मॉग छाया रहा। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन की शिकायत बनी रही। निवासियों का आरोप है कि शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।

दिवाली और उसके एक दिन बाद हुई आतिशबाजी का असर बुधवार को देखने को मिला। आसमान में दिन भर स्मॉग की चादर छाई रही। वहीं गोवर्धन पूजा के दौरान भी लोगों ने आतिशबाजी की। जिससे वायु प्रदूषण बढ़ गया। अहम है कि इससे पहले 3 जनवरी को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में रहा था। तब एक्यूआई 334 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वहीं नोएडा के लोगों को भी अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। बुधवार को वहां का एक्यूआई 330 पहुंच गया। दोनों शहरों में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़कों से धूल नहीं हटाई जा रही है। जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्राधिकरण और प्रशासन के अफसर छुट्टी मनाने में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात कम होने का भी नहीं असर
दीपावाली पर कई दिन की छुट्टी के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या कम है। पिछले तीन दिन से जाम की समस्या नहीं है। यातायात कम होने का असर वायु प्रदूषण पर नहीं दिखा।

बुधवार को दिल्ली एनसीआर के शहरों का वायु प्रदूषण

शहर एक्यूआई

दिल्ली 353
नोएडा 330
गाजियाबाद 321
ग्रेटर नोएडा 308
गुरुग्राम 281
फरीदाबाद 201
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed