फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smart parking in Greater Noida

Noida News: ग्रेटर नोएडा में वाहनों पार्किंग की व्यवस्था होगी स्मार्ट

Thu, 14 May 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Smart parking in Greater Noida
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण पीपीपी माॅडल पर काम करेगा। निजी कंपनी से क्षेत्र का सर्वे करायागा। पार्किंग की आवश्यकता वाली जगह भी चिह्नित की जाएंगी। यह पूरी व्यवस्था स्मार्ट रहेगी। विकसित पार्किंग में मौजूद खाली जगह को भी मोबाइल एप के जरिये पता किया जा सकेगा। इसके अलावा पार्किंग के बाहर ही उपलब्धता की संख्या डिस्पले रहेगी।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने अर्बन सर्विस विभाग को यह सर्वे कराने के लिए कहा है। ग्रेनो प्राधिकरण ने अनुभवी कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। दावा है कि अगले महीने तक एजेंसी को तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि पीएमएस से वाहनों की पार्किंग को बाधारहित बनाया जा सकेगा। इसमें सुनिश्चित किया जाना है कि ऐसी किसी जगह पार्किंग नहीं बने, जहां लोगों को दिक्कतें हों। खासतौर पर सड़कों पर पार्किंग की अनुमति देने के समय इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को ये काम करने होंगे
-किन सार्वजनिक जगहों और औद्योगिक सेक्टरों में पार्किंग विकसित करने की जरूरत है?
-कहां मल्टीलेवल या भूमिगत पार्किंग बनानी होगी?
-कहां सड़क किनारे मौजूद खाली या अतिरिक्त जगह पर ऑन रोड पार्किंग शुरू की जा सकती है?
-इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग को देनी है जिससे सक्षम स्तर से अनुमति लेकर यहां पार्किंग व्यवस्था कराई जा सके।
क्या है प्राधिकरण की योजना
ग्रेटर नोएडा के लिए वृहद पार्किंग प्रबंधन व्यवस्था-पीएमएस विकसित की जाए। इसमें पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने से लेकर पार्किंग की क्षमता, डिजाइन, संचालन पर भी काम शामिल होगा। इससे प्राधिकरण में प्रस्तावित इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से भी जोड़ा जाना है। इससे कंट्रोल सेंटर से ही पार्किंगों की निगरानी भी तय हो सकेगी। इन पार्किंग में वाहनों से शुल्क की वसूली भी पूरी तरह कैशलेस रखी जानी है। इसके लिए ऑटोमेटेड व्यवस्था भी कंपनी विकसित करेगी।

-----
कैमरों से होगी वाहनों की पहचान
पार्किंग संचालन में कंपनी को ऐसे कैमरे लगाने होंगे जिनसे नंबर प्लेट की पहचान हो सके। इससे वाहनों की एंट्री का डाटा भी कंट्रोल रूम में अपडेट होता रहेगा। इससे आवश्यकता के समय पुलिस भी कंट्रोल रूम की मदद ले सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed