{"_id":"68b9a4d0fe3ba4089a0aee76","slug":"smart-meters-will-be-installed-in-century-apartment-and-a-new-line-will-be-laid-grnoida-news-c-1-gnd1002-3364675-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेंचुरी अपार्टमेंट में लगेंगे स्मार्ट मीटर व डाली जाएगी नई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेंचुरी अपार्टमेंट में लगेंगे स्मार्ट मीटर व डाली जाएगी नई लाइन
विज्ञापन
सेक्टर-100 स्थित अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बिजली विभाग की हुई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सोसाइटी का दौरा कर एओए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण के आश्वासन दिए।
निवासियों ने सोसाइटी के अंदर वोडा मंदिर लाइन के साथ एक अतिरिक्त लाइन उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा यह भी कहा गया कि बिजलीघर 100 से 45 के लिए अलग लाइन डाली जाए। पुराने मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। इन मांगों के अलावा अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं और भ्रांतियों को सुना और शंकाओं का समाधान किया जाए। मीटर पैनल और अन्य मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया गया। आरडब्ल्यूए महासचिव दिलीप मिश्रा ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष पवन यादव, वरिष्ठ सदस्य वीके टमटा, कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह, विद्युत विभाग से अधिशासी अभियंता उप खंड अधिकारी, अवर अभियंता, लाइनमैन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान निवासियों की मांगों को सुना गया और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।