फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Small transactions increased in digital transactions, about four and a half thousand transactions are less than 500 rupees

Noida News: डिजिटल लेनदेन में छोटे ट्रांजेक्शन बढ़े, करीब साढ़े चार हजार ट्रांजेक्शन 500 रुपये से कम

Mon, 01 Jul 2024 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Small transactions increased in digital transactions, about four and a half thousand transactions are less than 500 rupees
डिजिटल लेनदेन में छोटे ट्रांजेक्शन बढ़े, करीब साढ़े चार हजार ट्रांजेक्शन 500 रुपये से कम
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का लगातार बढ़ रहा ग्राफ, अब आठ हजार प्रति मिनट पहुंचा आंकड़ा



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। डिजिटल लेनदेन में बढ़ोतरी के साथ पिछली चार तिमाही में छोटे ट्रांजेक्शन का ग्राफ भी बढ़ा है। लीड बैंक के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। इसके अलावा जहां तीन माह पहले तक जिले में 7600 ट्रांजेक्शन प्रति मिनट हो रहे थे, वह संख्या अब बढ़कर आठ हजार तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि प्रति मिनट आठ हजार ट्रांजेक्शन में से 4500 ट्रांजेक्शन 500 रुपये से भी कम हो रहे हैं। यह कुल ट्रांजेक्शन के 50 प्रतिशत से अधिक है। इसी के साथ अब जिले में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का ग्राफ 250 करोड़ से बढ़कर 260 करोड़ तक पहुंच गया है।
लीड बैंक अधिकारियों के अनुसार, सुविधाओं का विस्तार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ने का एकमात्र कारण है। जिस तरह तेजी से सुविधाएं बढ़ रही हैं, उसी तरह लोग ऑफलाइन लेनदेन को दरकिनार करते जा रहे हैं। अहम है कि ट्रांजेक्शन बढ़ने का कारण केवल बड़ी सेल ही नहीं है बल्कि आजकल हर छोटी बड़ी दुकानों पर भी ऑनलाइन पेमेंट करने का विकल्प उपलब्ध होना है। ऐसे में सभी वर्गों के लोग इसे ही इस्तेमाल कर रहे हैं। अब शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल लेनदेन बढ़ गया है। जहां पहले ग्रामीण इलाकों में केवल 50 से 70 करोड़ तक का लेनदेन ऑनलाइन हो रहा था। वहीं, इस तिमाही में यह आंकड़ा 125 करोड़ तक पहुंच गया है। अहम है कि जिले में 35 बैंकों की 600 शाखाओं में वर्तमान में 15 लाख खाताधारक हैं। इनमें से सभी प्रकार की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने वाले लगभग 10.20 लाख लोग हैं। कोरोना काल के बाद से ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बैंकों के एप से अधिक अन्य एप से किए जा रह पेमेंट



बैंकों के एप से अधिक अन्य एप से पेमेंट अधिक किए जा रहे हैं। जिला अब प्रतिदिन एक करोड़ ट्रांजेक्शन का आंकड़ा पार कर चुका है। वर्ष के अंत तक प्रति मिनट 10 हजार ट्रांजेक्शन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का बढ़ना सकारात्मकता दर्शाता है। छोटे ट्रांजेक्शन का बढ़ना भी अच्छा संकेत है। लोग अब ज्यादातर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर ही शिफ्ट हो रहे हैं। इसमें बैंकों ने भी अच्छा काम किया है। - इंदू जायसवाल, लीड बैंक मैनेजर
छोटे ट्रांजेक्शन का पिछले कुछ तिमाही का आंकड़ा
अप्रैल-जून-4500
जनवरी से मार्च-3800
अक्तूबर से दिसंबर-3500
जुलाई से सितंबर-3200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed