{"_id":"6ac7c56835189f1cd702c362","slug":"slums-and-garbage-heaps-in-the-green-belt-noida-news-c-1-noi1095-4811011-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रीन बेल्ट में झुग्गियां और कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रीन बेल्ट में झुग्गियां और कूड़े का ढेर
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए पुलिस बल का इंतजार
नोएडा(संवाद) सेक्टर-78 स्थित महागुन मेजेरिया सोसाइटी के सामने की ग्रीन बेल्ट छह साल से अतिक्रमण और गंदगी की चपेट में है। करीब एक किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट में जगह-जगह झुग्गियां, कूड़े के ढेर और अव्यवस्था है। करीब 710 फ्लैट वाली सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि प्रीमियम सोसाइटी में रहने के बावजूद बालकनी से बाहर देखने पर गंदगी नजर आती है। कई बार शिकायत के बाद अब नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की मदद लेने की प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि, निवासी पहले भी मिले आश्वासनों को देखते हुए इस बार मौके पर कार्रवाई होने का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस बल मिलते ही होगी कार्रवाई
आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के प्राधिकरण ने जवाब में लिखा है कि सिंचाई नाले के समानांतर ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की सहायता की स्वीकृति संबंधी पत्रावली सक्षम स्तर पर भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने और पुलिस बल उपलब्ध होने के बाद निर्धारित तिथि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, शिकायत को वर्क सर्किल-6 के पोर्टल से निस्तारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में निवासियों का कहना है कि शिकायत को कागजों में निस्तारित करने के बजाय मौके पर कार्रवाई जरूरी है।
रात में बड़े वाहनों से आता है कचरा
निवासियों के मुताबिक दिन में स्थिति कुछ सामान्य नजर आती है, लेकिन रात में बड़े वाहनों से कचरा लाकर ग्रीन बेल्ट में डाला जाता है। इससे धीरे-धीरे कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रोक नहीं लगी तो यहां आने वाले दिनों में कूड़े का बड़ा पहाड़ खड़ा हो सकता है। तेज आवाज में संगीत बजने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
झुग्गियों से सुरक्षा की चिंता
ग्रीन बेल्ट में झुग्गियां और अतिक्रमण होने से निवासियों को सुरक्षा की भी चिंता है। लोगों का कहना है कि इस तरफ चोरी की घटनाओं की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। शिकायतों के बाद घटनाओं में कमी आई है, लेकिन ग्रीन बेल्ट की स्थिति में अब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। महागुन मेजेरिया के निवासियों ने नोफा के साथ मिलकर प्राधिकरण को पत्र भी दिया था। नोफा के पूर्व अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। अब पुलिस बल की स्वीकृति के बाद मौके पर कार्रवाई का इंतजार है।