फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Skywalk work will be completed by the end of September, will start from October

Noida News: सितंबर के अंत तक पूरा होगा स्काईवॉक का काम, अक्तूबर से चालू

Fri, 14 Jun 2024 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Skywalk work will be completed by the end of September, will start from October
फोटो
विज्ञापन

सितंबर के अंत तक पूरा होगा स्काईवॉक का काम, अक्तूबर से चालू
-नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने की सिविल विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशनों के बीच स्काईवॉक के निर्माण का काम सितंबर के अंत तक पूरा होगा। इसके बाद अक्तूबर से इसका उपयोग किया जा सकेगा। सिविल विभाग की समीक्षा के दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को काम के लक्ष्य से अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान डीएससी रोड पर भंगेल एलिवेटेड और सेक्टर-151ए के गोल्फ कोर्स के काम की भी समीक्षा की गई।
भंगेल एलिवेटेड रोड के काम की धीमी गति पाए जाने पर सेतु निगम के एमडी को पत्र लिखकर प्राधिकरण अवगत कराएगा। इसी तरह से गोल्फ कोर्स के लिए जमीन अधिग्रहण में देरी पर भूलेख विभाग को पत्र लिखा जाएगा। चिल्ला एलिवेटेड रोड की परियोजना में पांच लोगों ने बिड डाली है। दस्तावेजों का परीक्षण चल रहा है। जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा। गांवों में मूलभूत सुविधाएं दिलाने पर जोर दिया गया। सीईओ ने वर्क सर्किल को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा अतिक्रमण हटाते हुए जमीन चिह्नित किया जाए। ताकि प्राधिकरण लैंड बैंक बना सके। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण विकास कार्यों के लिए एक संचालन प्रक्रिया का निर्धारण करेगा। इसके लिए ठेकेदारों के परफॉर्मेंस गारंटी में संशोधन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वर्क सर्किल-3 और 8 में मार्केट का नवीनीकरण, फूड जोन, वेंडिंग जोन तैयार करने की कवायद होगी। बरसात से पहले नालों की सफाई के लिए कहा गया। निठारी का निरीक्षण करते हुए विकास की कवायद होगी। इसके अलावा तालाबों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं नये तालाबों के निर्माण के संबंध में विस्तृत विवरण सहित एक प्रस्तुतिकरण को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौराहों पर लगेगी मूर्ति
समीक्षा बैठक में तय किया गया कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण चौराहों, तिराहों के अलावा महत्वपूर्ण स्थलों के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए मूर्ति की स्थापना का फैसला किया गया। इसके लिए स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सड़कों के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कराने की लक्ष्य दिया गया। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा।


टाइलों के काम का किया निरीक्षण
सीईओ ने डीएससी रोड पर बॉटेनिकल गार्डेन के सामने फुटपाथ के काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फुटपाथ में लगाई जा रही टाईलों को एक लेवल में लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कंक्रीट के कार्य को अलग-अलग पैच में न करते हुए पूरे कंक्रीट का कार्य एक साथ करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed