फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Skeleton of child found in Nangla forest, suspected to be that of missing Rihaan

Noida News: नंगला के जंगल में बच्चे का कंकाल मिला, लापता रिहान के होने की आशंका

Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of child found in Nangla forest, suspected to be that of missing Rihaan
सरधना (मेरठ)। थाना सरधना क्षेत्र के नंगला रोड स्थित के जंगल में शुक्रवार को एक बच्चे का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण अवशेष को सात माह पहले तांत्रिक क्रिया में मारे गए 11 वर्षीय रिहान पुत्र इमरान के होने की आशंका जता रहे है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लिया है। पुलिस अब कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जंगल में किसान पशुओं के लिए घास काट रहे थे। तभी उन्हें वहां पर मानव कंकाल के रूप में खोपड़ी और अन्य अवशेष मिले। कंकाल की जानकारी पर ग्रामीणों के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लिया है। रिहान के परिजन भी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई कि यह अवशेष रिहान के हो सकते है। पुलिस ने कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि तंत्र क्रिया में बालकों की हत्या का आरोपी फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब सात माह पहले अप्रैल में सरधना कसबे नवाबगढ़ी निवासी 11 वर्षीय रिहान गायब हो गया था। इस घटना के एक माह बाद मई में उसकी गली के 15 वर्षीय उवेश पुत्र की तंत्र क्रिया के लिए गली के ही निवासी तांत्रिक असद ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने तंत्र क्रिया व हत्या और 5 लाख की फिरौती की बात को स्वीकार की थी। आरोपी की निशानदेही पर उवेश का शव बरामद हुआ था। आरोपी ने बताया था कि उसने रिहान की भी हत्या करके शव जमीन में दबा दिया। लेकिन आरोपी की निशानदेही पर पुलिस 11 वर्षीय रिहान का शव बरामद करने में नाकाम रही थी। इसके बाद पुलिस ने कई बार नंगला रोड के पास जंगल में शव की तलाश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिस स्थान पर मिली थी रिहान की पेंट, वहीं मिला कंकाल
परिजनों ने बताया कि आरोपी असद की निशानदेही पर पुलिस ने जहां से रिहान की पेंट बरामद की थी। अब वहां पर कंकाल मिला है। इसके आसपास पुलिस को एक कपड़ा भी बरामद हुआ है। जो आरोपी की पॉवरलूम फैक्टरी का बताया जा रहा है। लेकिन उस समय रिहान का शव नहीं मिला।
-----------
इकलौते बच्चों की हत्या कर आरोपी तंत्र किया में पाना चाहता था सिद्धि
पुलिस ने बताया कि असद का परिवार मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा खतौली के मोहल्ला भूड़ का रहने वाला है। खतौली में असद का पिता इकरामुद्दीन तंत्र क्रिया करता था। लेकिन इकरामुद्दीन को तंत्र क्रिया में सिद्धि प्राप्त नहीं हुई तो पिता की इच्छा को पूरी करने के लिए असद ने तंत्र क्रिया करने का काम शुरू किया। बताया कि सालों पहले इकरामुद्दीन के घर में दो रहस्यमयी मौत हो चुकी है। इसके बाद खतौली के लोगों ने विरोध किया तो वह खतौली छोड़ कर यहां सरधना नवाबगढ़ी में आकर रहने लगे। हत्यारोपी इकलौते बच्चों की हत्या कर सिद्धि पाना चाहता था।

-----------------
यह अवशेष किसका है, अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि कंकाल बच्चे का लग रहा है। अवशेष को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - आशुतोष कुमार, सीओ सरधरना।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed