फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six police teams from two districts are searching for the third criminal.

Noida News: दो जिलों की छह पुलिस टीमें कर रही तीसरे बदमाश की तलाश

Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six police teams from two districts are searching for the third criminal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गत रविवार रात मॉडल टाउन के बरनाला शॉपिंग मॉल व लाडवा में शराब ठेके के बाहर फायरिंग करने वाले तीन में से एक बदमाश की यमुनानगर व कुरुक्षेत्र जिले की छह पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। वह अभी तक हत्थे नहीं चढ़ पाया। उसके साथ फायरिंग करने वाले करनाल के गांव शेरगढ़ निवासी रजत शुक्रवार की रात मुठभेड़ में हो गया था, जिसके शव को लेकर शनिवार की दोपहर तक उसके परिवार से कोई नहीं आया।
शाम को रजत का फूफा आया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सक अनुसार रजत को तीन गोलियां लगी मिलीं, जिनमें छाती, पेट व टांग पर एक-एक गोली थीं। पोस्टमार्टम बाद रजत का शव उसके फूफा को सौंप दिया गया। रजत के अलावा फायरिंग करने वाला कुरुक्षेत्र के जैनपुर निवासी अमन भी कुरुक्षेत्र पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ पकड़ लिया था। रजत व अमन दोनों अमेरिका बैठे गैंगस्टर नोनी राणा के शूटर बताए गए।
विज्ञापन

दोनों के नाम कई आपराधिक मामले थे, वहीं दोनों पर 50-50 हजार का इनाम था। दोनों जगह हुई मुठभेड़ के बाद एक गैंग ने पोस्ट वायरल कर इन मुठभेड़ फर्जी बताया। पोस्ट में लिखा कि रजत को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया गया था। सीआईए-टू प्रभारी राकेश ने रजत को उठाकर मर्डर किया और फर्जी एनकाउंटर दिखा दिया। इस पोस्ट में पुलिस को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में ढेर किए गए रजत के लाडवा निवासी फूफा बलजीत ने बताया कि रजत तीन माह पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें उसकी बाजू व टांगे तोड़ दी गई थीं। इसके बाद तीन माह वह बेड पर ही रहा। रजत के पिता कर्मवीर की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। रजत व उसका छोटा भाई उनके पास रह रहे थे। पहले वह दुकान पर नौकरी करता था, पर वह उसने छोड़ दी और नशा करने लगा था। एक दिन जब उनके घर सीआईए पुलिस आई, तब उन्हें तब पता चला कि रजत ने कहीं फायरिंग की है।

रादौर थाने में रजत पर केस
मुठभेड़ में ढेर किए रजत पर यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में सात केस दर्ज हैं। कुरुक्षेत्र में पांच केस आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व झगड़े के हैं, वहीं यमुनानगर में मॉडल टाउन में फायरिंग और अब पुलिस पर फायरिंग करने के मामले हैं। शनिवार रात की मुठभेड़ का मामले थाना रादौर में दर्ज हुआ। इसमें सीआईए-टू से सुमित कुमार की ओर शिकायत दी गई। इसमें बताया गया कि सूचना मिली थी कि रजत रादौर क्षेत्र की ओर से निकलेगा। सूचना पर सीआईए-टू प्रभारी राकेश कुमार व टीम ने निर्माणाधीन अंबाला-शामली हाईवे पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद बाइक पर रजत आता दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने अपनी बाइक को वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया। बाइक की गति अधिक होने पर वह फिसलकर गिर गया। जब उसे पकड़ने लगे तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। उसे सरेंडर करने के लिए कहा, पर वह फायरिंग करता रहा। एक गोली एएसआई अरुण कुमार को लगी, पर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें उसे रजत को तीन गोलियां लगीं, वहीं एक गोली सीआईए-टू प्रभारी राकेश कुमार की बाजू में लगी। रजत को अस्पताल में लेकर आए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीआईए-टू प्रभारी राकेश कुमार अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed