फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six miscreants arrested in police encounter, one shot in the leg

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 25 Jul 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants arrested in police encounter, one shot in the leg
पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन


- गिरफ्तार बदमाशों ने केंद्रीय गृह सचिव के रिश्तेदार के घर में की थी चोरी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एनसीआर में घरों में चोरी की वारदात करने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इन्हीं बदमाशों ने केंद्रीय गृह सचिव के रिश्तेदार के घर सेक्टर-12 में चोरी की थी। मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस व स्वाट टीम सोमवार तड़के सेक्टर-11 में बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दिल्ली की तरफ से दो बाइक पर 6 संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए तो पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान मेरठ निवासी आरिफ, रूहासा, आरिफ और आकिल के रूप में हुई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश सेक्टर-56 की तरफ कच्चे नाले पर भागने का प्रयास किया। इनमें से एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान नजीबाबाद बिजनौर निवासी रियासत अली के रूप में हुई है। वहीं अन्य दो आरोपियों की पहचान संभल निवासी कमल यादव और शहादरा दिल्ली निवासी शहजाद के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल, तमंचा, ताला व जाली काटने का कटर, 1 बड़ा पेचकस, लोहे की नुकीली रॉड, ड्रिल मशीन, 3 घड़ी हाथ की, 36 सफेद धातु के सिक्के, 6 मोबाइल फोन, 80 हजार रुपये कैश की बरामदगी की है। दोनों बाइक भी चोरी की पाई गईं। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि यह गैंग एनसीआर में घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed