{"_id":"6afb38391e4f803fa30385c7","slug":"six-female-players-selected-amidst-intense-tug-of-war-will-showcase-their-mettle-in-aligarh-today-noida-news-c-1-noi1095-4941560-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खींचतान के बीच छह महिला खिलाड़ियों का चयन, आज अलीगढ़ में दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खींचतान के बीच छह महिला खिलाड़ियों का चयन, आज अलीगढ़ में दिखाएंगी दम
विज्ञापन
फोटो
- जिला और प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के बीच विवाद के बीच हुआ था ट्रायल, सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का करेंगी प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन और जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के बीच चल रही खींचतान के बीच गौतमबुद्ध नगर की छह महिला खिलाड़ियों का चयन सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी मंगलवार को अलीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता चौधरी, रश्मि धामा, संजना, सचिना, तुष्टि और आद्या ने ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई है।
दरअसल, जिला और प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के बीच मतभेद का असर खिलाड़ियों की तैयारी और चयन प्रक्रिया पर भी देखने को मिला था। जिला महिला टीम के चयन के लिए 14 नवंबर को ट्रायल आयोजित किया गया था। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की सचिव साक्षी चंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें ट्रायल की जानकारी 12 नवंबर को ईमेल के माध्यम से मिली। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास और वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।
वहीं, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दिलीप सिंह का कहना था कि एसोसिएशन की ओर से सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। ट्रायल से संबंधित जानकारी पदाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। उन्होंने बताया था कि 12 नवंबर को ही संबंधित पदाधिकारियों को ट्रायल के संबंध में पत्र भेज दिया गया था।
विज्ञापन
अब चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। चयनित खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने ट्रायल के दौरान खेल में महसूस हुई कमियों पर काम किया है। सभी प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी।
एसोसिएशन के बीच मतभेद के बावजूद खिलाड़ियों का चयन होने के बाद अब उनकी नजर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने पर है।