फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Situation worsened before implementation of GRP, Greno again most polluted in the country

Noida News: ग्रैप ग्रेनो की संशोधित खबर

Sun, 01 Oct 2023 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Situation worsened before implementation of GRP, Greno again most polluted in the country
ग्रैप लागू होने से पहले बिगड़ी स्थिति, ग्रेनो फिर देश में सबसे प्रदूषित
विज्ञापन

- 298 दर्ज किया गया एक्यूआई, तीनो प्राधिकरणों, प्रशासन और यूपीपीसीबी की तैयारियां अधूरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनसीआर में रविवार से लागू होने वाले ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) से एक दिन पहले ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब हो गई है।
शनिवार को ग्रेटर नोएडा एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 दर्ज किया गया। एक्यूआई के लिहाज से शहर रेड जोन में पहुंच गया है। अहम है कि बीते दस दिनों में दो से ज्यादा बार ग्रेनो देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है।
विज्ञापन

रविवार से लागू होने वाली ग्रैप की शर्तें दिल्ली के वायु प्रदूषण के आधार पर लागू होंगी। हालांकि जिले के तीनों प्राधिकरणों, प्रशासन और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने इससे जुड़ी कोई तैयारी नहीं की है। पाबंदिया लागू होने से एक दिन पहले तक सभी विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। यूपीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रैप के नियमों का पालन कराएगी। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक सड़कों की धूल और निर्माणाधीन साइटों पर नियमों का उल्लंघन ही प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। टूटी सड़कों को बनाने और धूल को साफ करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण को पत्र भेजा जा चुका है। वहीं लोगों का कहना है कि अगर यहीं हाल रहा तो जल्द ही एक्यूआई रेड जोन और फिर डार्क रेड जोन में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



347 रहा ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई



यूपीपीसीबी ने प्रदूषण के स्तर का पता लगाने के लिए ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए हैं। जिनके हिसाब से ग्रेनो वेस्ट वायु प्रदूषित की स्थिति ज्यादा खराब है। शनिवार को यहां का एक्यूआई 374 दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक निर्माणाधीन साइटों की संख्या अधिक होने के कारण यहां प्रदूषण ज्यादा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed