फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sitting in e-rickshaw used to steal bracelets with the help of cutter

Noida News: ई-रिक्शा में बैठाकर कटर की मदद से चुराते थे कंगन

Sun, 16 Apr 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Sitting in e-rickshaw used to steal bracelets with the help of cutter
गुजरात निवासी महिला सहित दो गिरफ्तार, चोरी के तीन कंगन बरामद
विज्ञापन

सवारी के रूप में बच्चे को लेकर ई-रिक्शा में बैठती थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यदि आप भी जेवर पहनकर ई-रिक्शा की सवारी करते हैं तो सावधान रहें। करोल बाग थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिसके बदमाश ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठ जाते थे। इसके बाद बातों में उलझाकर चुपचाप कटर की मदद से सोने के कंगन चुरा लेते थे। पुलिस ने इस संबंध में गुजरात निवासी हिरल (24) और अशोक (39) को गिरफ्तार कर तीन कंगन बरामद किए हैं। दोनों की गिरफ्तारी से करोल बाग और पहाड़गंज का एक-एक मामला सुलझा है। हिरल बच्चे को लेकर ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठ जाती थी। अशोक चालक बनता था। पहले जेवर पहने हुई महिला को ई-रिक्शा में बैठाया जाता था। इसके बाद साथियों को सवारियों के रूप में बिठाकर वारदात की जाती थी।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 10 अप्रैल को टीम को उत्तम नगर निवासी इंदू कौशिक ने कंगन चोरी होने की शिकायत दी थी। वह करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा में सवार हुई थी। इसमें एक महिला बच्चे को लेकर बैठी थी। बाद में चालक ने कुछ और सवारियों को बिठाया। जब वह ई-रिक्शा से उतरी तो उसके हाथ से सोने का कंगन गायब था। करोल बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के लिए एसआई साहिल, हवलदार मनोज, रवि मीणा व अन्यों की टीम को लगाया गया। टीम ने करोल बाग से रघुबीर नगर तक करीब 150 से 200 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके बाद टीम ने 12 अप्रैल को हिरल और अशोक को रघुबीर नगर से पकड़ लिया। हिरल के पास से महिला का कंगन बरामद हो गया। आरोपियों ने बताया कि दोनों ने नौ मार्च को पहाड़गंज इलाके में महिला से दो कंगन चोरी किए थे। अशोक के पास से दोनों कंगन बरामद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article