फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sisters harassed due to Dowry

दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर दो बहनों को घर से निकाला

Fri, 28 Feb 2020 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
sisters harassed due to Dowry
तावडू। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बहनों को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में ससुराल पक्ष के 7 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मुबारिक निवासी गांव भंडगपुर नाई नंगला थाना तावडू ने बताया कि उसकी बहन अनीशा व साजिदा की शादी आजाद व जफरू निवासी गांव पटाकपुर थाना पुन्हाना के साथ 26 अक्तूबर 2014 को हुई थी। उनके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दोनों बहनों को काफी दान दहेज दिया था। लेकिन आरोपी ससुराल वाले शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

दहेज के लिए वे उनको परेशान करते थे। आरोपी दहेज में सोने के आभूषण व दो लाख रुपये नकद लाने की मांग करने लगे। जब पीड़ित की बहनों ने दहेज लाने में अपनी असमर्थता जताई तो उन्हें मारा पीटा गया। उन्हें मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी गई। दोनों विवाहिताओं को घर में बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा गया। ससुराल पक्ष के लोगों को गणमान्य लोगों की पंचायत लेकर कई बार समझाया भी गया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जिन्होंने दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर दोनों बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति आजाद व जफरू, सास जुबेदा, ससुर दीन मोहम्मद, ननंद राहिला, देवर शेरू व उन्नस निवासी गांव पटाकपुर थाना पुन्हाना के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed