{"_id":"5d19184c8ebc3e3ce13aec40","slug":"sister-s-father-in-law-heads-murder-grnoida-news-noi4464830164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के ससुर के सिर पर वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के ससुर के सिर पर वार कर हत्या
विज्ञापन
भाई ने पत्थर से वार कर की बहन के ससुर की हत्या
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मकौड़ा गांव में भाई ने दो लोगों के साथ मिलकर बहन के ससुर की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक के सिर पर पत्थर से वार किया था। गंभीर रूप से घायल ससुर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने शुरूआत में एनसीआर दर्ज की थी। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मूलरूप से बदायूं के गांव निजामपुर निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत गांव मकौड़ा में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उन्होंने गावं के ही एक व्यक्ति के खेत को किराये पर ले रखा है। जहां खेतीबाड़ी कर फसल तैयार करते हैं और उसकी बिक्री कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इंद्रपाल के पिता नरेशपाल (50) भी यहीं रहते थे। नरेशपाल ने अपने छोटे बेटे योगेश का विवाह 13 मई को बरेली निवासी राखी से किया था। राखी का एक भाई गौरव दादरी में ही रहता है। हालांकि परिजन का कहना है कि गौरव न तो शादी में आया था और न ही उसके बारे में उन्हें पता था। 25 जून को नरेशपाल जुनपत गोलचक्कर पर परिजन के साथ तरबूज बेचने गए थे। शाम को नरेशपाल को छोड़कर बाकी परिजन घर लौट आए। आरोप है कि इसी दौरान गौरव अपने दो साथियों के साथ नरेशपाल के पास पहुंचा और उसने उनके सिर पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी होने पर नरेशपाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि नरेशपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पत्थर के बांट से की गई हत्या
इंद्रपाल का कहना है कि उनके पिता ने सब्जी व फल आदि बेचने के लिए पत्थर के बांट बनाए हुए थे। घटना के दिन एक दो किलो का पत्थर का बांट गायब था। आशंका है कि आरोपियों ने इसी पत्थर से उसके पिता के सिर पर वार किया था। इंद्रपाल ने बताया कि घायलावस्था में उनके पिता ने आरोपी व दो अन्य लोगों के हमला करने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पत्थर से सिर पर हमले की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी गौरव मृतक का रिश्तेदार है। उसकी बहन की हाल ही में मृतक के बेटे से शादी हुई थी। जांच की जा रही है कि शादी के दौरान या उसके बाद तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों मेें विवाद तो नहीं हुआ। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- जितेंद्र त्रिपाठी, जांच अधिकारी, सूरजपुर कोतवाली